{"_id":"6a78d7b5b5888095c404ca8d","slug":"mud-and-waterlogging-have-compounded-the-difficulties-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77044-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बरिश का पानी तो निकाला लेकिन अंदर कूड़े की दलदल अब भी बनी हुई ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम तक बंद रहा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास, प्रशासन ने कराया गंदगी हटाने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दो दिन में 200 मिमी से अधिक बारिश के बाद रविवार को शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव कम हो गया लेकिन सड़कों पर जमा कीचड़ और गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भारी मात्रा में कीचड़ और फिसलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रविवार को भी अंडरपास बंद रखा। वहीं ओल्ड रेलवे अंडरपास के ऊपर जाने वाले मार्ग, बाटा रेलवे फ्लाईओवर के नीचे, हार्डवेयर चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर कीचड़ जमा रही। प्रशासन की ओर से जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी हटाने का काम कराया गया।
शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। दो दिनों में 200 मिमी से अधिक बारिश होने के बाद शनिवार देर शाम के बाद बारिश थमने से ज्यादातर इलाकों में पानी कम हो गया। हालांकि पानी के साथ बहकर आई मिट्टी, गाद और कचरा सड़कों पर जमा रह गया। इससे कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए कीचड़ और फिसलन दुर्घटना का कारण बन सकती है।
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में सबसे ज्यादा कीचड़
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव खत्म होने के बाद भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गई। अंडरपास की सड़क पर फिसलन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए इसे रविवार को भी बंद रखा। यहां जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से कीचड़ हटाने और रास्ते को साफ करने का काम किया गया। पानी उतरने के बावजूद अंडरपास को तत्काल खोलने के बजाय पहले सड़क को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
फ्लाईओवर और चौराहों पर भी फैली गंदगी
ओल्ड रेलवे अंडरपास के ऊपर जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद मिट्टी और गंदगी फैली दिखाई दी। बाटा रेलवे फ्लाईओवर के नीचे भी सड़क पर कीचड़ जमा रही। हार्डवेयर चौक और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी यही स्थिति रही। इन मार्गों पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर जमा कीचड़ के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।
सिर्फ पानी निकालना काफी नहीं
लगातार बारिश के बाद जलभराव खत्म करना प्रशासन के लिए पहली चुनौती थी लेकिन पानी उतरने के बाद सड़कों से कीचड़ और गंदगी हटाना भी जरूरी है। कई जगह नालियों से निकली गाद सड़क पर फैल गई। प्रशासन ने मशीनरी लगाकर सफाई शुरू की, लेकिन शहर के सभी प्रमुख जलभराव वाले स्थानों पर सफाई पूरी होने में समय लग सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों की तत्काल सफाई होने से यातायात सुचारु रखने के साथ फिसलन के कारण होने वाले हादसों का खतरा भी कम किया जा सकता है।