फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain washes away pollution; Faridabad's AQI drops below 100 after eight months.

Faridabad News: बारिश ने धोया प्रदूषण, आठ महीने बाद 100 से नीचे रहा फरीदाबाद का एक्यूआई

Mon, 10 Aug 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rain washes away pollution; Faridabad's AQI drops below 100 after eight months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में बारिश के कारण भले ही कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश ने शहर की हवा को साफ कर दिया है। करीब आठ महीने बाद फरीदाबाद की हवा सांस लेने योग्य स्तर पर पहुंची है। रविवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में एक्यूआई 82 रहा। यानी दोनों क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 100 से नीचे रहा।

फरीदाबाद देश के अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल रहता है। यहां के लोग साल के करीब 10 महीने दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर रहते हैं। मानसून के दौरान होने वाली बारिश प्रदूषण के कणों को वातावरण से हटाने में मदद करती है। लगातार हुई बारिश का असर अब जिले की हवा की गुणवत्ता पर दिखाई देने लगा है। एक अगस्त से प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


जनवरी के बाद पहली बार एक्यूआई 100 से नीचे

बारिश के कारण जनवरी के बाद पहली बार फरीदाबाद में एक्यूआई 100 से नीचे पहुंचा है। 21 जनवरी को बारिश के बाद जिले का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहा और एक्यूआई 120 से ऊपर बना रहा। अब मानसून की बारिश के बाद एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चली तेज हवा, दोपहर में बढ़ी उमस

बारिश थमने के बाद रविवार को सुबह आसमान साफ रहा। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह लोगों को उमस का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। हालांकि, दोपहर बाद हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई और वातावरण में आर्द्रता बढ़ने लगी। आर्द्रता का स्तर करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच गया। इससे लोगों को दोबारा उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और लोग पसीना पोछते नजर आए। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। उमस के बीच बिजली नहीं आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। बारिश के बाद जलभराव और अब उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


मंगलवार से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश होने पर तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लगातार बारिश होने पर जिले की हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed