{"_id":"69bd9505a5e8d803ed03fe94","slug":"aftab-ahmed-inspected-the-warehouse-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110684-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आफताब अहमद ने किया गोदाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आफताब अहमद ने किया गोदाम का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
-छारोडा सेनेटरी गोदाम में आग लगने का मामला, दमकल और बिजली विभाग की लापरवाही पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत छारोडा गांव में गुरुवार रात एक सेनेटरी सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने सात ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम को पूरी तरह राख हो गया था। शुक्रवार को नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद मौके पर पहुंचे और प्रभावित गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित मालिक मुबारक, आरिफ और उनके परिवार के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली।
पीड़ितों ने विधायक के समक्ष दमकल विभाग की शुरुआती लापरवाही, बिजली निगम की जर्जर तारों की अनदेखी और प्रशासन की कमजोरियों की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गोदाम के सामने से गुजरने वाले बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर थे, जिन्हें हटाने या बदलने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने पीड़ितों की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रभावित व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है, जो उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। दमकल विभाग की शुरुआती लापरवाही सामने आई है, जिसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
मैंने एसडीएम से बात की है और जल्द ही डीसी से भी मिलकर पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठवाऊंगा। विधायक ने आगे कहा कि शॉर्ट सर्किट का मुख्य कारण जर्जर बिजली तार बताए जा रहे हैं। बिजली निगम को इसकी जांच करनी चाहिए और ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पीड़ितों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वे अपना व्यवसाय दोबारा शुरू कर सकें।
Trending Videos