सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Techno-cultural festival will be organized in JC Bose University

Faridabad News: जेसी बोस विवि में टेक्नो-कल्चरल उत्सव का होगा आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Techno-cultural festival will be organized in JC Bose University
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नौ और 10 अप्रैल को वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव एलिमेंट्स कलमायका का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुलगुरू प्रो. राजीव कुमार ने आयोजन का आधिकारिक बैनर का अनावरण किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस साल के कार्यक्रम की थीम नवाभिव्यक्ति रखी गई है। कुलगुरू ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी ने बताया कि इस वर्ष उत्सव में 25 छात्र क्लब भाग लेंगे और करीब 55 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें विभिन्न संस्थानों के छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर प्रो. अतुल मिश्रा, प्रो. अरविंद गुप्ता, प्रो. पीआर शर्मा समेत डीन स्टूडेंट वेलफेयर टीम के सदस्य डॉ. हरीश कुमार, डॉ. नेहा गोयल और डॉ. दीपांशु शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed