सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Women Commission issued notice to Bhojpuri star Pawan Singh

मुश्किल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह: हरियाणा महिला आयोग ने जारी किया नोटिस, एक्ट्रेस को किया था बैड टच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

अंजलि राघव ने इसे लेकर विरोध भी जताया था और बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर से अंजलि ने मामले को लेकर महिला आयोग को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। 

Haryana Women Commission issued notice to Bhojpuri star Pawan Singh
पवन सिंह और अंजलि राघव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोग के कार्यालय में पेश होने को कहा है।

Trending Videos

2 अप्रैल को बुलाया फरीदाबाद
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। 2 अप्रैल को अंजलि व पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए फरीदाबाद बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के कार्यक्रम में हुआ था बवाल
आयोग को दी गई शिकायत में अंजलि राघव की ओर से बताया गया कि ये मामला अगस्त 2025 का है। उस दौरान अंजलि लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल पहुंची थीं। आरोप है कि स्टेज पर पवन सिंह ने अंजलि को गलत तरीके से छुआ। इसको लेकर वीडियो भी वायरल हुई थी। 

मामला शांत हुआ और फिर सुर्खियों में आया
अंजलि राघव ने इसे लेकर विरोध भी जताया था और बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर से अंजलि ने मामले को लेकर महिला आयोग को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। शिकायत में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बिना मर्जी छूने और वीडियो वायरल कराने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed