सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An employee died under suspicious circumstances while working in the company.

Faridabad News: कंपनी में काम करने के दौरान संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
An employee died under suspicious circumstances while working in the company.
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कृष्णा कॉलोनी स्थित पांचाल कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की लापरवाही की वजह से मौत हुई है। कॉलोनी निवासी गौतम सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अनीश 24 मार्च की सुबह काम करने के लिए कंपनी गया था। करीब एक बजे कंपनी से किसी कर्मचारी का फोन आया कि उनके बेटे अनीश सिंह की कंपनी में काम करते हुए मृत्यु हो गई है। आरोप है कि उनके बेटे ने कई बार मालिक से कहा कि स्प्रे पंप मशीन काफी पुरानी हो गयी है। उसमें कई बार करंट भी लग जाता है। परंतु मालिक ने उनके बेटे की बात नहीं सुनी। कंपनी की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की मृत्यु हुई है। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा पिछले लगभग 8 महीने से पांचाल कंपनी में स्प्रे पेंटर का काम करता था। वह पिछले तीन महीने से काफी परेशान चल रहा था। आरोप है कि कंपनी के मालिक सरोज पांचाल की ओर से उस पर 18 घंटे काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। दिन रात काम करने से उनके बेटे अनीश को आराम करने का समय नहीं मिल पा रहा था। उनके बेटे को कंपनी की ओर से तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला था। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed