{"_id":"69f345e9cadcdb2a070ee4d1","slug":"armed-criminals-enter-the-mehndi-ceremony-injuring-the-brides-brother-in-the-firing-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123771-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेहंदी की रस्म में आए हथियारबंद बदमाश, फायरिंग में दुल्हन का भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेहंदी की रस्म में आए हथियारबंद बदमाश, फायरिंग में दुल्हन का भाई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 10ः15 बजे की वारदात, भाई शादी का सामान लेकर घर ही लौटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फिरोजपुर गांव में शादी की खुशियां तब फीकी पड़ गईं, जब मेहंदी की रस्म के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें दुल्हन का गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी। 29 अप्रैल की रात घर में मेहंदी और अन्य शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। परिवार और रिश्तेदारों में खुशी के माहौल था। इसी दौरान उनका बेटा नितिन अपने दोस्तों के साथ कुछ सामान लेकर रात करीब 10 बजे घर लौटा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बंदूक, लाठी और फरसा जैसे हथियारों से लैस थे हमलावर
विजय सिंह के अनुसार, नितिन के घर आने के करीब 10-15 मिनट बाद ही हमलावर भीम, करण, पवन, विक्की, सूरज, धर्मेंद्र और सचिन कार से घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी हमलावर बंदूक, लाठी और फरसा जैसे घातक हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे।
परिजनों ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो हमलावरों ने बिना कुछ सुने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भीम और पवन के पास बंदूकें थीं। भीम द्वारा चलाई गई गोली नितिन की दाईं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जाते-जाते घर के बाहर खड़ी एक काली क्रेटा और दो बलेनो कारों पर भी गोलियां चलाकर फरार हो गए। इसके कारण वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल नितिन की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज चल रहा है। विजय सिंह ने सदर थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos