सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aware to protect against cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Aware to protect against cyber fraud
विज्ञापन
ई-चालान की जांच हमेशा सरकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही करें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने साइबर ठगी के नए तरीके को लेकर आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार साइबर ठग इन दिनों नागरिकों के पास आरटीओ या ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भेज रहे हैं। जैसे ही कोई इस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता है तो फोन में मैलवेयर यानी वायरस घुस जाता है। इसके बाद ठगों को मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल जाता है जिससे वे बैंकिंग एप ओटीपी और निजी डेटा की जानकारी चुराकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। ठग अक्सर चालान कटने या जुर्माना भरने का डर दिखाकर लोगों को नकली वेबसाइट या एप डाउनलोड करने के लिए उकसाते हैं।

बचाव के लिए पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ई-चालान की जांच हमेशा सरकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही करें और मोबाइल में प्ले स्टोर के अलावा कहीं और से एप इंस्टॉल न करें। इसके साथ ही कभी भी किसी के साथ ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें। यदि कोई ठगी का शिकार होता है तो उसे तुरंत अपने बैंक को सूचित करना चाहिए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल या वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बेहतर उपाय है इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed