{"_id":"69f242d9fbd9048d6606d58f","slug":"ballabhgarh-city-will-become-jam-free-faridabad-news-c-353-1-fb21001-100121-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जाम मुक्त बनेगा बल्लभगढ़ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जाम मुक्त बनेगा बल्लभगढ़ शहर
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में निरीक्षण करते विधायक मूलचंद शर्मा फोटो विधायक कार्यालय
विज्ञापन
विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बुधवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर को जाम मुक्त बनाने तथा भविष्य में नेशनल हाईवे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले अधिकारियों के साथ सेक्टर-8 कार्यालय में बैठक की।
विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ नेशनल हाईवे-19 और मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ अनाज मंडी के सामने अंडरपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सकेगी और स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने बस अड्डे के सामने बने यू-टर्न को बड़ा करने के भी निर्देश दिए। इससे पलवल की तरफ से आने वाले वाहनों को मोहना रोड की ओर जाने में आसानी होगी और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को बस अड्डे की ओर मुड़ते समय जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विधायक ने मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सामने जहां से एलिवेटेड पुल की शुरुआत होगी, वहां नेशनल हाईवे से एंट्री पॉइंट को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि यह स्थान शहर के लिए एक आकर्षक प्रवेश द्वार के रूप में विकसित हो सके।
इस मौके पर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल सहित विभिन्न विभागों के एसडीओ, जेई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos