{"_id":"697f8e03c50eb0d37c0adb7c","slug":"banned-meat-was-recovered-from-the-sarpanchs-house-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109621-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरपंच के मकान से प्रतिबंधित मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरपंच के मकान से प्रतिबंधित मांस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव पंचगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच के मकान से प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सरपंच के बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी एएसआई अनिल कुमार अपने साथी कर्मचारियों के साथ पंचगांव चौक पर गश्त व जांच में मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कि गांव पंचगांव में रति पूर्व सरपंच के मकान में उनका बेटा साहिद और उसकी पत्नी आरिफा गौकशी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की। पुलिस के अनुसार मकान के आंगन में बोरी पर प्रतिबंधित मांस के टुकड़े काटते हुए साहिद और उसकी पत्नी आरिफा दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी औजार लेकर मकान के पीछे के गेट से फरार हो गए। मौके से करीब 11 किलो मांस बरामद किया गया, जिसे सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया। इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ और शोर-शराबा हो जाने के कारण आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस ने साहिद पुत्र रति पूर्व सरपंच निवासी पंचगांव और उसकी पत्नी आरिफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos