सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bata Railway Bridge lanes reopen after repairs, providing relief from traffic jams

Faridabad News: मरम्म्त के बाद खोली गई बाटा रेलवे पुल की लेन, जाम से मिली राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bata Railway Bridge lanes reopen after repairs, providing relief from traffic jams
फरीदाबाद बाटा पुल पर दिन में चलते दोनों तरफ वहां रात को हो रहा मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने 11 अप्रैल तक मार्ग बाधित रहने की एडवाइजरी जारी की थी, दो दिन में ही 95 फीसदी काम निपटाया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार सुबह एनआईटी क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। लोक निर्माण विभाग ने बाटा रेलवे पुल की मरम्मत वाली लेन को सोमवार सुबह से वाहनों के लिए खोल दिया है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने चार से 11 अप्रैल तक मार्ग बाधित रहने की एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन विभाग ने महज दो रातों में 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।

इस लेन के बंद रहने से शहर में नीलम फ्लाईओवर, हार्डवेयर चौक और तिकोना पार्क क्षेत्र में वाहनों का भारी दबाव बन रहा था और शहर जाम से जूझ रहा था। फिलहाल पुल के करीब 60 मीटर हिस्से पर अंतिम फिनिशिंग का काम शेष है, जिसे मंगलवार रात तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग से सेक्टर-24, मुजेसर, डबुआ कॉलोनी और एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन व हजारों दैनिक यात्री गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि तारकोल की कमी के कारण कार्य में देरी हुई थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है। अब विभाग पुल की दूसरी लेन (हाईवे से हार्डवेयर की ओर) की जर्जर परत उखाड़ने का काम शुरू करेगा। उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में इस लेन पर भी नई परत बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग की मरम्मत प्राथमिकता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed