{"_id":"69cd24b810e1f2939109e793","slug":"children-of-the-district-will-learn-swimming-during-summer-vacation-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66409-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीष्म अवकाश में तैराकी सीखेंगे जिले के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीष्म अवकाश में तैराकी सीखेंगे जिले के बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण परिषद ने तैयार की योजना, स्वीकृति मिलने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में ग्रीष्म अवकाश को ध्यान में रखते हुए जिला बाल कल्याण परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार बच्चों के लिए तैराकी प्रशिक्षण शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है। यदि उच्च अधिकारियों को स्वीकृति मिलती है तो इस बार स्मार्ट सिटी के बच्चे ग्रीष्म अवकाश में तैराकी भी सीखेंगे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें विभिन्न रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। परिषद द्वारा एनआईटी स्थित बालभवन में आयोजित होने वाले इस समर कैंप में बच्चों को संगीत, नृत्य, कला एवं शिल्प, सिलाई-कढ़ाई और खेलकूद जैसी शौक कक्षाएं (हॉबी क्लासेस) में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। समर कैंप का आयोजन एक जून से किया जाएगा। शिविर करीब एक से डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें पांच से 15 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक अभिभावकों को अपने बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए एनआईटी स्थित बाल भवन में जाकर आवेदन करना होगा। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य निर्देश जारी किए जाएंगे।
Trending Videos