सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for stealing jewellery and cash from home

Faridabad News: घर से आभूषण व नगदी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing jewellery and cash from home
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार श्याम सुंदर निवासी एसजीएम नगर ने शिकायत दी थी कि 28 मार्च को वह अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। 29 मार्च को फोन कर सूचना मिली कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वह रात को वापस घर पहुंचे तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति घर से नगदी व आभूषण चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने करण निवासी एसजीएम नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर चोरी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed