फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City bus collides with tractor-trolley while trying to avoid a young woman on a scooter.

Faridabad News: स्कूटी सवार युवती को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई सिटी बस

Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
City bus collides with tractor-trolley while trying to avoid a young woman on a scooter.
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो से बदरपुर बॉर्डर जाने वाली रूट नंबर 904 की सिटी बस शनिवार देर शाम सेक्टर-8 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सिटी बस के आगे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। उसके आगे युवती स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। अचानक स्कूटी फिसलने से युवती सड़क पर गिर गई। युवती को बचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही सिटी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बस के चालक सोनू और परिचालक मनजीत ने तुरंत बस में रखे फर्स्ट एड बॉक्स से युवती को प्राथमिक उपचार दिया और उसे सड़क किनारे बैठाया। इसके बाद उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed