सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clash between prisoners in district jail, two injured

Faridabad News: जिला जेल में कैदियाें में झड़प, दो घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Clash between prisoners in district jail, two injured
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला जेल में रविवार शाम कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। झड़गे के दौरान एक कैदी पर कील से हमला किया गया, जबकि दूसरे के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद घायल कैदियों को प्राथमिक उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला जेल के उप अधीक्षक (सुरक्षा) साजिद खान की ओर से थाना सदर बल्लभगढ़ को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 10 मई की शाम करीब 6:15 बजे बैरक नंबर-3 में गिनती बंद करने के दौरान चार कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में शामिल बंदियों की पहचान सिद्धांत, पारस , ललित और मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक झगड़े के दौरान मनीष ने पारस के साथ मुक्के और लात-घूंसों से मारपीट की, जबकि ललित ने सिद्धांत पर कील से हमला कर दिया। अचानक हुए झगड़े से बैरक में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सभी को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना में सिद्धांत और पारस को मामूली चोटें आईं। दोनों घायलों को पहले जेल के चिकित्सा अधिकारी की ओर से प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए बीके अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed