सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants set a restaurant on fire after being denied free food.

Faridabad News: मुफ्त में खाना नहीं देने पर बदमाशों ने ढाबे में लगाई आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Miscreants set a restaurant on fire after being denied free food.
विज्ञापन
आरोपियों पर शराब के नशे में होने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव मिर्जापुर में मुफ्त में खाना नहीं मिलने से नाराज युवकों ने ढाबे में आग लगा दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे। सूचना मिलने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित कुलदीप, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, वर्तमान में सेक्टर-76 स्थित हाउसिंग बोर्ड में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनका गांव मिर्जापुर गेट के पास ढाबा है। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम गांव का रहने वाला अनिल उर्फ पैंका नशे की हालत में ढाबे पर पहुंचा और मुफ्त में खाना मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।



आरोप है कि देर रात आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा ढाबे पर पहुंचा और आग लगा दी। आग से ढाबे में रखा फर्नीचर, खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बीपीटीपी थाना के एसएचओ अरविंद ने बताया कि शिकायत मिल गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed