{"_id":"6a03810a8d64fcf1540d5c01","slug":"one-arrested-for-fraud-in-the-name-of-investment-in-share-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69804-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाने की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई 6 लाख 60 हजार 500 रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू कुमार साह को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधी एक विज्ञापन देखा। जिसके बाद उसे रे ऑफ होप नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। कुछ दिन ग्रुप की गतिविधियों को देखने के बाद उसने निवेश करने का निर्णय लिया और ग्रुप में ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए संपर्क किया। इसके बाद उसको प्ले स्टोर से नेक्स्ट बिलियन नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप्लिकेशन में लॉगिन करने के बाद उसने आरोपियों के बताए अनुसार विभिन्न खातों में कुल 6 लाख 60 हजार 500 रुपये निवेश के लिए ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद उसके ट्रेडिंग अकाउंट में अचानक 30 लाख रुपये का आईपीओ दिखाया जाने लगा, जिसके नाम पर उस पर और पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया गया। पैसे न देने पर उसे पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया गया। आरोपी सोनू कुमार साह दयाल बाग कॉलोनी का रहने वाला है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह इंश्योरेंस का काम करता है और उसने खाताधारक प्रशांत का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। उक्त खाते में ठगी के 2 लाख 35 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। खाताधारक प्रशांत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending Videos