{"_id":"6a03828b29cea7011a02f4c6","slug":"five-vehicles-parked-in-an-empty-field-caught-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69787-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खाली मैदान में खड़ी पांच गाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खाली मैदान में खड़ी पांच गाड़ियों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जवाहर और प्रेस कॉलोनी के बीच में हुआ हादसा
दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जवाहर और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के अचानक पांच गाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें इलाके में धुआं और जलने की तेज बदबू महसूस हुई। जब वह पास के खाली मैदान की ओर पहुंचे तो देखा कि एक गाड़ी में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि मैदान में खड़ी कुछ गाड़ियां सीएनजी की होने के कारण लोग ज्यादा करीब जाने से डर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी अन्य गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते कुल पांच वाहन आग की लपटों में घिर गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जवाहर और प्रेस कॉलोनी के बीच लक्ष्मी डेयरी के पास स्थित खाली मैदान को आसपास के लोग अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। रोजाना यहां कई वाहन खड़े किए जाते हैं। घटना के समय भी मैदान में कई गाड़ियां खड़ी थीं। आग पहले एक वाहन में लगी थी, लेकिन तेजी से फैलते हुए अन्य वाहनों तक पहुंच गई।
एनआईटी फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे कई गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर रवाना हुई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos