फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation forgets to construct road after laying sewer line at Lakhani Chowk; residents inconvenienced.

Faridabad News: लखानी चौक पर सीवर लाइन बिछाकर सड़क बनाना भूला निगम, लोग परेशान

Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Corporation forgets to construct road after laying sewer line at Lakhani Chowk; residents inconvenienced.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम की लापरवाही के कारण सेक्टर-24 स्थित लखानी चौक पर लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब छह महीने पहले निगम ने यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। इससे सीवर लाइन वाली जगह पर कई स्थान पर गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान इसमें पानी भर जाता है, जिससे इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, इसलिए सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि गड्ढे को तत्काल भरवाकर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed