{"_id":"6a70ed4b7a52dfb13c04453c","slug":"park-in-ward-3-in-a-dilapidated-state-residents-unable-to-use-the-open-gym-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76552-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-3 में बदहाल पार्क, ओपन जिम का लाभ भी नहीं उठा पा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-3 में बदहाल पार्क, ओपन जिम का लाभ भी नहीं उठा पा रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क का गेट और दीवारें टूट चुकी हैं, चारों ओर उग आईं हैं झाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा के वार्ड-3 क्षेत्र में मुल्ला होटल के पास स्थित पार्क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए यहां ओपन जिम की सुविधा है लेकिन पार्क की खराब हालत के कारण इनका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
पार्क का गेट और दीवारें टूट चुकी हैं, जबकि चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इन झाड़ियों के कारण सांप और अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। सुरक्षा को देखते हुए लोग पार्क में जाने से बचते हैं, जिसके चलते यह धीरे-धीरे वीरान होता जा रहा है।
स्थानीय निवासी शिवनाथ का कहना है कि जब पार्क की मूलभूत सुविधाएं और रखरखाव व्यवस्था ही ठीक नहीं है तो ओपन जिम का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों के लिए यह पार्क काफी उपयोगी हो सकता है, लेकिन बदहाल स्थिति के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं मनोज मिश्रा ने बताया कि व्यवस्था ठीक न होने के कारण पार्क में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की तत्काल सफाई कराई जाए, झाड़ियों को हटाया जाए और टूटे हुए गेट व दीवारों की मरम्मत कराई जाए, ताकि पार्क को दोबारा सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके।