{"_id":"6a70ed6d59854dc7c501bdf9","slug":"dc-reviews-preparations-for-independence-day-celebrations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76549-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीसी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीसी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होंने संभावित बारिश को देखते हुए वैकल्पिक स्थल भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में समारोह स्थल की सफाई, जल निकासी, पंपिंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मंच सज्जा, बैकड्रॉप, स्वागत द्वार, रंगोली, मीडिया गैलरी और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। नगर निगम, एचएसवीपी और संबंधित विभागों को पेयजल, सार्वजनिक व वीआईपी शौचालय, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी जयवीर राठी, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम डॉ. हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।