सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cough and cold patients increase due to summer and rain, 150 cases daily in OPD

Faridabad News: गर्मी- बरसात से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, ओपीडी में रोजाना 150 केस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Cough and cold patients increase due to summer and rain, 150 cases daily in OPD
विज्ञापन
बच्चों को मौसम अनुसार कपड़े पहनाएं, ठंडी चीजों से परहेज और सफाई का ध्यान रखें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। तेज गर्मी के बीच अचानक हुई बरसात ने लोगों की सेहत पर विपरीत असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है।



बीके अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज खांसी-जुकाम और गले से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल का कहना है कि छोटे बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली बड़ों की अपेक्षा कमजोर होती है, इसलिए वे इस तरह के संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। यही कारण है कि अस्पतालों में बच्चों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार बच्चे तेज गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं तो कभी बरसात में गीले हो जाते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है।



चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, ठंडी चीजों से परहेज कराएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें और अपनी दिनचर्या में आवश्यक सावधानियां अपनाएं, ताकि इस तरह की बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed