{"_id":"69f8a338f5b24b3bfc018aa8","slug":"sewer-overflow-in-sector-23-troubles-residents-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69167-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर 23 में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर 23 में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो के कारण लोगों के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी कई दिनों से लोगों के घरों के आगे ही जमा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदे पानी से आ रही बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इससे मक्खी और मच्छर भी बढ़ गए हैं, जिससे लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं गलियों में गंदा पानी लगने की वजह से बच्चों कि खेलने की जगह प्रभावित हो रही है, इससे बच्चे घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
कई बार स्थानीय निवासियों ने स्वयं ही अस्थायी रूप से सफाई करने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ती समस्या के कारण यह प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हुए। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सीवर लाइन जाम है। शिकायत के बावजूद इनकी सफाई नहीं करवाई जा रही। नगर निगम वाले सफाई के लिए आते भी हैं तो ठीक से सफाई नहीं करते, जिससे यह समस्या बनी रहती है।
Trending Videos