{"_id":"69d6b04f530be9395b0e10eb","slug":"cultural-festival-tarang-organised-in-the-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66990-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महाविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव तरंग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महाविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव तरंग का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महोत्सव तरंग 2026 का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों के 26 कॉलेजों से आए लगभग 140 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और कलात्मकता का संगम देखने को मिला।
इस दौरान विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। इनमें काव्य पाठ, संगोष्ठी, वाद-विवाद और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों ने अपनी वैचारिक और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, मेहंदी और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को उकेरा। संगीत प्रतियोगिताओं में एकल गायन और वाद्य संगीत ने समां बांध दिया, तो वहीं हरियाणवी युगल नृत्य और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
शायरी और गीतों से सजी शाम महोत्सव के आकर्षण का केंद्र मुख्य कलाकार सुनील शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी धारदार हरियाणवी शायरी और लोक हास्य से उपस्थित जनसमूह को लोटपोट कर दिया। इसके बाद सौरभ वर्मा ने अपनी ऊर्जावान गायकी से हरियाणवी और पंजाबी गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Trending Videos