{"_id":"69d962447d3293920003f424","slug":"krishnas-spin-and-dakshs-speed-ahead-sledge-hammer-battered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67109-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कृष्णा की फिरकी और दक्ष की रफ्तार आगे स्लेज हैमर पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कृष्णा की फिरकी और दक्ष की रफ्तार आगे स्लेज हैमर पस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
- 40 ओवर के मुकाबले में 73 रन से जीती वीवाईसीए अकादमी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को वीवाईसीए अकादमी ने स्लेज हैमर अकादमी को 73 रन से हराया। इस जीत में कप्तान कृष्णा चौधरी की फिरकी और दक्ष की रफ्तार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीवाईसीए अकादमी ने 36.4 ओवर में 162 रन बनाए। वीवाईसीए के ओपनर रुद्र पालरा ने 62 रन बनाए। स्लेज हैमर के लिए विवान ने तीन और चाइनामैन समर ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेज हैमर 34 ओवर में महज 89 रन पर सिमट गई।
स्लेज हैमर के उदित ने 26 और दक्ष ने 16 रन बनाए। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वीवाईसीए के लिए बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज कृष्णा चौधरी ने सात ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं दक्ष ने अपनी रफ्तार से सबको छकाते हुए सात ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कृष्णा को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos