सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The audience danced to Deep Money's songs.

Faridabad News: दीप मनी के गानाें पर झूमें दर्शक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Deep Money's songs.
विज्ञापन
जेसी बोस विवि के वार्षिक उत्सव में दी प्रस्तुति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जेसी बोस विवि के वार्षिक उत्सव कलमायका की स्टार नाइट शुक्रवार शाम को यादगार बन गई। इस मौके पर सिंगर रैपर दीप मनी ने अपनी धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और उनके परिवारों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप मनी ने अपने सुपरहिट गाने डोप शोप से की, जिसके साथ ही पूरा ग्राउंड तालियों और उत्साह से गूंज उठा।


इसके बाद उन्होंने अपना नया ट्रैक एत्ता शुरुआत ही कराई बाई, बाई, बाई लाइव पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। लगातार बढ़ती मांग पर उन्होंने कई अन्य लोकप्रिय गाने भी प्रस्तुत किए और कहा, मैं यहां रिकॉर्डेड गाने गाने नहीं आया हूं, जिससे दर्शकों में और उत्साह भर गया। दीप मनी ने अपनी एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस से युवाओं को लगातार झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी मंच पर आमंत्रित कर उनके साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम के अंत में दीप मनी ने विश्वविद्यालय में दोबारा आने की इच्छा जताई। इस स्टार नाइट को डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी और उनकी टीम तथा छात्र स्वयंसेवकों ने सफलतापूर्वक आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed