{"_id":"69d9621bba4c48b0bf0e5dd6","slug":"the-ramp-walk-garnered-applause-from-the-audience-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67177-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रैंप वॉक ने दर्शकों की बटोरी सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रैंप वॉक ने दर्शकों की बटोरी सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन
-जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एलिमेंट्स कलमायका 2026 का सफल आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित कलमायका 2026 में पूरा परिसर उत्साह, रचनात्मकता और ऊर्जा से सराबोर रहा। इस उत्सव में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्रों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षणों में नटराज क्लब द्वारा प्रस्तुत उद्गम कार्यक्रम रहा, जिसमें पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए रैंप वॉक ने सराहना बटोरी। इसके साथ ही वेस्टर्न थीम पर भी रैंप वॉक आयोजित किया गया। तकनीकी आयोजनों में रोबो वार, रोबो रेस, लाइन फॉलोअर चैलेंज, आइडियाथॉन, कोड कैडेट और ड्रोन रेस जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। विशेष रूप से रोबो वार में रिमोट-कंट्रोल मशीनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बैटल ऑफ बैंड्स, फोक लोर, शैडो एक्ट, स्टेज प्ले, रैप फायट और फ्लैशमॉब जैसी गतिविधियों ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। ऑन रॉक्स बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। रचनात्मक गतिविधियों में कैनवास पेंटिंग, टैटू आर्ट, शू पेंटिंग और पीस ऑफ सोल्स थीम पर पोस्टर मेकिंग शामिल रहीं। स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के तहत योग सत्र, ड्राई ग्रीन प्लांटर्स और सामाजिक अभियान आयोजित किए गए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी और उनकी टीम ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया। फेस्टिवल का समापन स्टार नाइट की प्रस्तुति से हुआ।
Trending Videos