पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deliberating on the challenges facing industries and technological innovation.

Faridabad News: उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों और तकनीकी नवाचार पर मंथन

Mon, 29 Jun 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deliberating on the challenges facing industries and technological innovation.
एमएसएमई मंत्रालय की ओर से दिल्ली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फरीदाबाद के उद्यमियों ने लिया भाग, रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाना और उद्योगों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व आईफोम के अध्यक्ष श्यामसुंदर कपूर ने किया। उनके साथ वरिष्ठ उद्यमी डीके मिश्रा सहित जिले के कई अन्य उद्योगपति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों, नई सरकारी योजनाओं, निवेश बढ़ाने, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


उद्यमियों ने एमएसएमई क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। यदि इन्हें बेहतर सुविधाएं, सरल प्रक्रियाएं और समय पर सरकारी सहायता मिले तो उत्पादन और रोजगार के नए अवसर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद उद्योग प्रतिनिधियों ने मंत्रालय के साथ अपने अनुभव साझा किए और उद्योगों के विकास के लिए सरकार तथा उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। जिले के उद्यमियों ने कहा कि इस तरह के संवाद से एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed