सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work will be done in Ward-44 at a cost of Rs 28.5 lakh.

Faridabad News: वार्ड-44 में 28.5 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Ward-44 at a cost of Rs 28.5 lakh.
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के वार्ड नंबर-44 में 28.5 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। शनिवार को केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड की तीन गलियों में निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से फरीदाबाद में तेजी से विकास हो रहा है और भविष्य में शहर की पहचान और मजबूत होगी।
राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और पानी, सीवर व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं, ताकि उनका समय पर समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के हित सर्वोपरि, बिना सहमति नहीं होगा अधिग्रहण
उन्होंने कहा कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सहमति के बिना किसी भी परिस्थिति में जमीन अधिग्रहित नहीं की जाएगी। यह निर्णय किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्यमंत्री ने बताया कि आसपास के 24 गांवों के समग्र विकास के लिए करीब 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। इन योजनाओं के तहत सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

मेट्रो विस्तार और कनेक्टिविटी पर जोर
उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार को जेवर एयरपोर्ट तक ले जाने के प्रयास जारी हैं जबकि पलवल तक मेट्रो विस्तार की योजना भी जल्द शुरू की जाएगी। करीब 30 हजार करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से फरीदाबाद की दिल्ली, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। आश्रम से सराय ख्वाजा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड बनने के बाद यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed