सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disabled athlete Hashim Ali has been selected for the Emerald National Tournament

Faridabad News: दिव्यांग हाशिम अली का एमराल्ड नेशनल टूर्नामेंट में चयन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Disabled athlete Hashim Ali has been selected for the Emerald National Tournament
विज्ञापन
पिनगवां। शिकरावा मेवात निवासी दिव्यांग खिलाड़ी हाशिम अली पुत्र सगरुद्दीन का चयन हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है। हाशिम अली अब हरियाणा का प्रतिनिधित्व एमराल्ड नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में करेंगे, जो 3 से 9 फरवरी 2026 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

यह उपलब्धि दिव्यांग खेलों में मेवात की लगातार मजबूत होती पहचान को दर्शाती है। हाशिम अली का चयन पूरी तरह दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बनी व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कड़े मुकाबले वाले ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि हौसले और मेहनत के आगे कोई कमी बाधा नहीं बन सकती। हाशिम अली ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगातार अभ्यास किया और राज्यस्तरीय ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। गौरतलब है कि इससे पहले शिकरावा मेवात के ही शहबाज़ अहमद भारत की इंडियन क्रिकेट टीम में खेलकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब हाशिम अली का दिव्यांग क्रिकेट में चयन होना यह दिखाता है कि मेवात हर स्तर पर-चाहे वह सामान्य क्रिकेट हो या पैरा-स्पोर्ट्स-प्रतिभाओं की धरती बनता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed