{"_id":"69c58de0452f2ce8e50868e0","slug":"durga-shaktis-team-reached-the-woman-at-night-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65937-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुर्गा शक्ति की टीम ने रात्रि के समय महिला को पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुर्गा शक्ति की टीम ने रात्रि के समय महिला को पहुंचाया घर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस की ओर से सेफ सिटी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की रात दुर्गा शक्ति-3 की टीम को गश्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वे जवाहर कॉलोनी की रहने वाली है और उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा। इस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाड़ी से उनके घर तक छोड़ा।
फरीदाबाद पुलिस की ओर से आमजन को सूचित किया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल पा रहा हो तो वह फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा डायल 112 पर कॉल करें, जिस सूचना पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम उस महिला से संपर्क कर सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।
Trending Videos