सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man held hostage and beaten over water supply dispute

Faridabad News: पानी की सप्लाई के विवाद में बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly man held hostage and beaten over water supply dispute
विज्ञापन
सिर में आए 15 टांके, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। पानी की सप्लाई को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग पर कुछ युवकों ने लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग को घर में करीब दो घंटे तक बंधक बनाया। घटना में बुजुर्ग के सिर में करीब 15 टांके आए हैं। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विष्णु कॉलोनी में रहने वाले घायल कृष्णपाल (62) ने बताया कि उनके बच्चों का पानी का प्लांट है और उनकी पानी की गाड़ी गुड ईयर कंपनी के पास आजाद नगर की झुग्गियों में पानी की सप्लाई करती है। आरोप है कि 4 अप्रैल को हिमांशु उर्फ हन्नी निवासी चावला कॉलोनी भी उसी इलाके में पानी की सप्लाई करने पहुंचा। इस पर कृष्णपाल ने फोन कर उससे कहा कि वहां पहले से उनकी सप्लाई चल रही है, इसलिए वह वहां पानी न पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे हिमांशु ने कृष्णपाल को फोन कर अपने घर बुला लिया। कृष्णपाल हिमांशु व उसकी मां से बात कर रहे थे, तभी 6 युवक आए और उन्होंने उनको लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें करीब दो घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा और मारपीट करते रहे। हालत बिगड़ने पर उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed