{"_id":"69f64ab3334463cd760c0ec7","slug":"employees-created-ruckus-demanding-salary-hike-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69022-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-32 स्थित ध्रुव ग्लोबल्स लिमिटेड कंपनी में शनिवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। सुबह काम शुरू होने के कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर कंपनी परिसर से बाहर निकल आए और सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कर्मचारियों के अचानक सड़क पर उतरने से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यह विरोध प्रदर्शन अधिक समय तक नहीं चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंपनी प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। प्रबंधन की ओर से उचित वेतन वृद्धि का ठोस आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी शांत हुए। कुछ ही घंटों के भीतर मामला सुलझ गया और सभी श्रमिक वापस अपने काम पर लौट गए।
मौके पर मौजूद मनोज नाम के एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले काफी समय से वेतन में बढ़ोतरी की मांग लंबित थी। उन्होंने कहा, कंपनी प्रशासन की ओर से हमें भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही हमारी सैलरी बढ़ा दी जाएगी। प्रबंधन की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया और आश्वासन के बाद हमने प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया और सभी साथी काम पर वापस लौट आए हैं।
Trending Videos