सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Empty plots have become garbage dumps, making life difficult for residents.

Faridabad News: खाली प्लॉट बना कूड़ाघर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Empty plots have become garbage dumps, making life difficult for residents.
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, स्थानीय लोग परेशान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के नीलम रेलवे रोड के पास एक खाली प्लॉट इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। लंबे समय से इस प्लॉट में कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है, जिसके चलते पूरा क्षेत्र गंदगी और बदबू से परेशान है।
आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह प्लॉट अब पूरी तरह से कूड़ाघर में तब्दील हो चुका है और यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां रोजाना लोग खुलेआम कचरा फेंक जाते हैं। इससे इलाके की साफ-सफाई पर बुरा असर पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली बदबू इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

अगर समय रहते सफाई करवाई जाती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। रात के समय कुछ लोग चुपचाप यहां कचरा डालकर चले जाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। -नवीन, एनआईटी

यहां लावारिस जानवर भी कचरे में मुंह मारते रहते हैं, जिससे गंदगी सड़क तक फैल जाती है। कई बार हादसे का डर भी बना रहता है, खासकर जब बच्चे यहां से गुजरते हैं। -काजल, एनआईटी

गंदगी ने व्यापार की कमर तोड़ दी है। पूरे दिन बदबू और गंदे माहौल के कारण ग्राहक रुकना तो दूर, इस रास्ते से गुजरने से भी कतराते हैं। मजबूरी में दुकानों के सामने बार-बार सफाई करनी पड़ती है। -राकेश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed