{"_id":"69e0cca7b6c76c8a730bf331","slug":"entrepreneurs-face-difficulties-due-to-lack-of-roads-in-wazirpur-industrial-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67631-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नहीं होने से उद्यमियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नहीं होने से उद्यमियों को परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं होने से उद्यमियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के उद्योग संचालकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क बनाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। टूटी और कच्ची सड़कों के कारण रोजाना काम प्रभावित हो रहा है।
उद्यमियों के अनुसार, सबसे बड़ी परेशानी कच्चे माल और तैयार सामान के परिवहन में आ रही है। खराब रास्तों के कारण ट्रक और छोटे वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे उत्पादन और सप्लाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। कई बार वाहनों को नुकसान भी उठाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। सड़कों पर कीचड़ और पानी भरने से वाहन फंस जाते हैं और घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे उद्योगों का कामकाज बाधित होता है और समय पर डिलीवरी नहीं हो पाती।
स्थानीय उद्यमी अंकुर श्रीवास्तव और वीरेंद्र का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के कारण उद्योगों का विकास रुक रहा है। उद्यमियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और रोजगार के अवसरों पर भी असर पड़ सकता है।
Trending Videos