{"_id":"69cd1f3392f72cca6f09d54e","slug":"faridabad-406-schools-did-not-submit-form-6-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66406-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद 406 विद्यालयों ने जमा नहीं किया फार्म-6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद 406 विद्यालयों ने जमा नहीं किया फार्म-6
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग इन विद्यालयों का एमआईएस पोर्टल बंद करने की कार्रवाई कर सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के निजी विद्यालय प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। जिले में लगभग 406 विद्यालयों ने फार्म-6 जमा नहीं किया है और इसकी अंतिम तारीख भी निकल चुकी है। विभाग ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए उनका एमआईएस पोर्टल बंद कर सकता है।
जानकारी के अनुसार जिले में 1372 निजी विद्यालय हैं। इनमें से 966 ने फार्म जमा कर दिया है, जबकि 406 विद्यालय विभाग के आदेशों का पालन न करते हुए मनमानी कर रहे हैं। इन विद्यालयोंं में 23 प्राइमरी, 187 मिडिल, 81 हाई और 115 सीनियर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों को अब विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने फार्म 6 जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की थी।
निजी विद्यालयों को फीस बढ़ाने से पहले फार्म-6 भरना अनिवार्य होता है। इस फॉर्म के माध्यम से विद्यालय अपनी प्रस्तावित फीस वृद्धि का विवरण विभाग को देते हैं जिसके बाद उन्हें फीस बढ़ाने की अनुमति मिलती है। यदि कोई विद्यालय बिना फार्म भरे फीस में बढ़ोतरी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालयों पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अगर विद्यालयों ने फार्म-6 की जानकारी नहीं दी तो इसके लिए विद्यालयों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। साथ ही बढ़ी हुई फीस भी मान्य नहीं की जाएगी। इसके अलावा उनका एमआईएस (मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल को बंद किया जा सकता है। इसकी वजह से उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जिन विद्यालयों ने फार्म-6 जमा नहीं किया है। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत उनका एमआईएस पोर्टल बंद किया जाएगा। - बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
Trending Videos