फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Teacher Sandya Murder Case Apology and Threats Surface New Revelations Emerge

Teacher Murder: पंचायत, माफी और धमकी, लेडी टीचर और 'कातिल' के बीच होती थी बात; संध्या हत्याकांड में नया खुलासा

Tue, 04 Aug 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

फरीदाबाद में स्कूल परिसर में महिला शिक्षिका पर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। करीब डेढ साल पहले संध्या आरोपी के गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बाद में शिक्षिका ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। 

विज्ञापन
Faridabad Teacher Sandya Murder Case Apology and Threats Surface New Revelations Emerge
Faridabad Teacher Sandya Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे एक सिरफिरे युवक ने शिक्षिका संध्या की हत्या कर दी। आरोपी करीब पांच मिनट तक स्कूल परिसर में घात लगाकर इंतजार करता रहा। उसने गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी को झांसा देते हुए कहा कि बोलना कि पति विक्की आया है।
विज्ञापन


गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने जब संध्या को यह संदेश पहुंचाया, तो वह तुरंत बाहर आ गई। दरअसल, संध्या का मोबाइल फोन खराब था। इस वजह से उसे लगा कि उसका पति विक्की ही किसी जरूरी काम से या घर की कोई बात करने के लिए स्कूल आया होगा। जैसे ही संध्या मुख्य गेट के पास पहुंची, आरोपी ने उसे खींचकर पजामे की जेब से चाकू निकालकर कई वार किए।
विज्ञापन

 

छेड़खानी की शिकायत और माफी का बदला
आरोपी अमित लगातार संध्या को परेशान करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर संध्या ने कुछ समय पहले उसके खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने पंचायत व पुलिस के सामने सभी से माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। हालांकि, आरोपी अंदर ही अंदर इस बात को लेकर रंजिश रखने लगा था और इसी बदले की भावना में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

गले पर लगे गहरे वार बने मौत की मुख्य वजह
वारदात के समय आरोपी ने महज 32 सेकंड के भीतर शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला किया। डॉक्टरों के अनुसार, शिक्षिका के चेहरे, छाती और पेट के अलावा गले पर लगा गहरा और प्राणघातक वार अत्यधिक खून बहने का कारण बना, जो संध्या की मौत की मुख्य वजह रहा।

 
विज्ञापन

गांव कोट के स्कूल से शुरू हुई थी आरोपी से पहचान
जांच में सामने आया कि संध्या सिकरौना से पहले गांव कोट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं। वहां उन्होंने करीब दो से तीन महीने काम किया था। इसी दौरान वह आरोपी अमित के संपर्क में आई थीं। बाद में कम वेतन होने के कारण संध्या ने वह स्कूल छोड़ दिया था।

 

फोन खराब होना बनी धोखे में आने की वजह
शिक्षिका संध्या का मोबाइल फोन खराब चल रहा था। जब सुरक्षाकर्मी ने पति के आने की बात कही, तो संध्या को लगा कि उसका पति विक्की वास्तव में किसी जरूरी काम या घर की किसी बात के सिलसिले में स्कूल आया होगा। इसी वजह से वह बिना किसी संदेह के बाहर आ गईं।

पहले फोन पर दी थी धमकी- पहले पति को मारूंगा
जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित सिरफिरेपन की हदें पार कर चुका था। वारदात से कुछ दिन पहले उसने संध्या को फोन करके धमकी दी थी कि पहले तेरे पति को मारूंगा। इस धमकी के बाद सोमवार को आरोपी ने सीधे स्कूल पहुंचकर खुद को विक्की बताकर संध्या को बाहर बुलाया और पजामे की जेब से चाकू निकालकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

 

12 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पीछे छोड़ गई दो बच्चे
मूल रूप से डबूआ (बल्लभगढ़) निवासी संध्या की शादी फिरोजपुर कलां निवासी विकास उर्फ विक्की से करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। संध्या अपने पीछे पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं।

बिना नंबर की बाइक से अकेला आया था हमलावर
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी किसी साथी को साथ नहीं लाया था। वह अकेले ही बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आया था ताकि पहचान न हो सके और वारदात के बाद आसानी से भाग सके।

 

रोड मेंटेनेंस की वजह से किसी को नहीं हुआ नकाब पर शक
प्रत्यक्षदर्शी एवं स्कूल संचालक तेजपाल ने बताया कि स्कूल के बाहर सड़क के रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम चल रहा है। धूल-मिट्टी से बचने के लिए उस रास्ते से गुजरने वाले लोग अक्सर मुंह पर कपड़ा या नकाब बांधकर निकलते हैं। यही वजह थी कि आरोपी को नकाब में देखकर किसी को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ।

 

पुलिस ने दो घंटे में आलमपुर रोड से दबोचा आरोपी
वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी को पकड़ने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। एवीटीएस सिकरौना की टीम ने तकनीकी सहायता और सूत्रों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी अमित को आलमपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
 

स्कूल परिसर में महिला शिक्षिका पर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर हत्या
फरीदाबाद के सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एक 21 साल के युवक ने करीब तीस साल की महिला शिक्षिका संध्या की चाकू से 20 से अधिक वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब स्कूल में कक्षाएं शुरू होने की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्तब्ध रह गए। 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पति की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हमलावर सुबह 9:30 बजे स्कूल परिसर में पहुंचा और आरोपी अमित ने शिक्षिका पर अचानक चाकू से 20 से अधिक वार कर दिए। हमले में संध्या गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं। 

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अलफलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ साल पहले संध्या आरोपी के गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बाद में शिक्षिका ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और आरोपी के लगातार पीछा करने से परेशान होकर उसके खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई। 

सोमवार सुबह वह मुंह ढककर स्कूल पहुंचा और चाकू से हमला कर मौके से भाग गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एवीटीएस सिकरौना टीम ने आरोपी अमित को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed