{"_id":"69dbe265bb7d5b8c540f193f","slug":"farmers-meet-union-minister-after-supreme-court-victory-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67303-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुप्रीम कोर्ट में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुप्रीम कोर्ट में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री से मिले किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी हाईवे जमीन अधिग्रहण मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) हाईवे के जमीन अधिग्रहण से जुड़ा मामला, जो वर्षों से कोर्ट में लंबित था, अब किसानों के पक्ष में तय हो गया है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर किसानों ने इस ऐतिहासिक फैसले पर खुशी जताई और जल्द मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी किसानों को मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। पलवल और फरीदाबाद के करीब 24 गांवों के किसान एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले। किसानों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि अब लंबे समय से अटकी मुआवजा राशि जल्द जारी होगी। इस दौरान किसान नेता राजेश भाटी ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित विभागों को निर्देश देकर किसानों को उनका बकाया मुआवजा जल्द दिलाया जाएगा।
राजेश भाटी ने कहा कि यह किसानों की बड़ी जीत है, क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह मामला आगे बढ़ा और अब समाधान की दिशा में है।
Trending Videos