फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five arrested for fraud involving promises of jobs in Australia.

Faridabad News: ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, पांच गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for fraud involving promises of jobs in Australia.
आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 98 हजार की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी शिवम और तरुण शुक्ला तथा गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी राजीव, अंशुल और विशाल गिरी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-17 निवासी रोहित ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार नौ जून को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विशाल बताते हुए खुद को नौकरी डॉट कॉम का प्रतिनिधि बताया। उसने ऑस्ट्रेलिया की एक इंजीनियरिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद नौकरी के नाम पर अलग-अलग मदों में पीड़ित से कुल 98 हजार 600 रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में दोस्त हैं। इनमें अंशुल बीसीए पास है, जबकि अन्य आरोपी आठवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। जिस नंबर से पीड़ित को फोन किया गया था, वह सिम शिवम के नाम पर थी। पुलिस के अनुसार शिवम ने सिम तरुण को, तरुण ने राजीव को, राजीव ने अंशुल को और अंशुल ने विशाल को दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ठगी के लिए सिम उपलब्ध कराने का काम करते थे। पांचों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक की गई ठगी का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed