सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed under the guise of selling toys online; accused arrested.

Faridabad News: ऑनलाइन खिलौने बेचने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed under the guise of selling toys online; accused arrested.
विज्ञापन
-साथी मौके का फायदा उठाकर फरार, पुलिस ने मोबाइल और सिम जब्त किए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में ऑनलाइन ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद पुत्र इकराम निवासी खेडला, थाना शहर नूंह फर्जी खिलौनों की बिक्री के बहाने लोगों को झांसे में फंसाकर पैसे ठग रहा था। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन सिम कार्ड और अन्य सबूत जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर से संबंधित दो ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें 17 जनवरी को 5,600 रुपये और 28 जनवरी को 16,200 रुपये की ठगी की गई थी। यह नंबर नूंह जिले में संचालित था। साइबर थाना की एक टीम इस मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर गांव खेडला पहुंची। जहां रेड के दौरान दो लड़के मिले, जिन्होंने शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली और टीम पर हमले की कोशिश की। एक लड़का भाग गया, जबकि जावेद को काबू में लिया गया। तलाशी में जावेद की जेब से दो मोबाइल फोन मिले, जिनमें संदिग्ध सिम, वॉट्सऐप अकाउंट्स देडवाल, गोधा टॉयज शॉप, गोधा मोबाइल शॉप और फर्जी बार कोड, चैटिंग, यूपीआई ऐप तथा खिलौनों के फर्जी बिल पाए गए। आरोपी जावेद से पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed