सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud on the Pretext of Installing a Mobile Tower

Faridabad News: मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 42 लाख की ठगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the Pretext of Installing a Mobile Tower
विज्ञापन
फिरोजाबाद से दो सीएससी संचालक गिरफ्तार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अवनीश और अरसौनी के रूप में हुई है। इन जालसाजों ने बल्लभगढ़ के गांव जुन्हेड़ा निवासी एक व्यक्ति से 42,63,500 रुपये ठग लिए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपियों ने टावर कंपनी का कर्मचारी बनकर पीड़ित को फोन किया था। उन्होंने टावर लगवाने के बदले 40 लाख रुपये एडवांस, 25 हजार मासिक किराया और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का लालच दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, आरबीआई और सिक्योरिटी चार्ज जैसे अलग-अलग बहानों से अक्तूबर 2024 से जून 2025 के बीच पीड़ित से लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवनीश (12वीं पास) और अरसौनी (एम.एससी पास) दोनों अपने क्षेत्र में सीएससी सेंटर चलाते हैं। ठगी की राशि में से अवनीश के खाते में 1.25 लाख और अरसौनी के खाते में 6.73 लाख रुपये आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed