सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gangster Rohit Godara, who is based abroad, demanded Rs 5 crore extortion money from a steel businessman, three arrested.

Faridabad News: विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने स्टील कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gangster Rohit Godara, who is based abroad, demanded Rs 5 crore extortion money from a steel businessman, three arrested.
विज्ञापन
पहले व्हाट्सएप कॉल पर धमकाया, फिर चिट्ठी के साथ घर पर भेजी 5 गोलियां
Trending Videos

अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पिस्टल व गोली बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर बदमाश ने चलाई दो गोली, जवाब कार्रवाई में मोनू को पैर में लगी गोली
आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने को लेकर डबुआ थाना में एक अन्य एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फरीदाबाद के सेक्टर-15ए में रहने वाले स्टील कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बाद में गैंगस्टर ने कारोबारी के घर पर चिट्ठी के साथ ही 5 गोलियां भी डराने के लिए भेजी। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने जांच करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मोनू को हथियार व गोली बरामदगी के लिए पुलिस टीम मंगलवार रात पाली इलाके में लेकर पहुंची तो आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागा और दो गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया गया।

कारोबारी ने 5 फरवरी को दर्ज कराई थी एफआईआर
सेक्टर-15ए में रहने वाले स्टील कारोबारी ने पुलिस को शिकायत देकर 5 फरवरी को सेंट्रल थाना में रंगदारी व आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 17 दिसंबर 2025 को उन्हें व्हॉट्सएप कॉल विदेशी नंबर से आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बाद में 2 फरवरी को उनके घर के आस-पास कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए। 5 फरवरी को रात के समय उनके घर की गैलरी में एक थैली पड़ी मिली। इसमें 5 गोलियां व रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 फरवरी को दिल्ली उत्तम नगर से काबू किए गए आरोपी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने 7 फरवरी को 3 आरोपियों को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से काबू किया। इनमें पंजाब भटिंडा का मोनू गुर्जर (22), हनी (20) निवासी और कपिल उर्फ कन्नू (21) शामिल रहे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि इन्होंने अपने सरगना के कहने पर स्टील कारोबारी के घर चिट्ठी व गोली डाले थे। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि अपराध शाखा टीम ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। मंगलवार 10 फरवरी को अपराध शाखा टीम आरोपी मोनू गुर्जर को लेकर बरामदगी के लिए पुलिस चौकी पाली के इलाके में फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी क्षेत्र में गई थी। वहां पर आरोपी ने एक पिस्टल, पांच कारतूस व एके-47 की 5 गोली छुपाई हुई थी। टीम ने ये बरामद किए तो आरोपी मोनू ने एएसआई मुस्ताक की आंख में मिट्टी फेंक कर उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस टीम पर दो गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।


मोनू गुर्जर को इलाज के लिए एम्स अस्पताल दिल्ली में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत सामान्य है। मोनू के खिलाफ अपहरण, लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट के 4 मामले पंजाब में दर्ज हैं। हनी पर डकैती का एक केस और कपिल पर वाहन चोरी का एक मामला पंजाब में दर्ज है। मोनू के खिलाफ अब पुलिस ने डबुआ थाना में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed