{"_id":"698cd776beb12541d20269d2","slug":"the-couple-took-rs-45-lakh-and-did-not-register-the-land-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62670-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दंपती ने 45 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दंपती ने 45 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक दंपती ने जमीन के सौदे के नाम पर 45 लाख रुपये लेने के बाद न जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसा दिए । ओल्ड फरीदाबाद के गढ़ी मोहल्ला निवासी राजकुमार की शिकायत पर गांव नचौली के एक दंपती पर थाना सेंट्रल फरीदाबाद ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 मार्च 2025 को दंपती ने मौजा नचौली की 1532 वर्गगज जमीन को अपनी बताकर बेचने का समझौता किया था।
जमीन की कीमत करीब एक करोड़ 64 लाख 18 हजार रुपये तय हुई और उसी दिन 45 लाख रुपये अग्रिम दे दिए गए। रजिस्ट्री की तारीख 14 नवंबर 2025 रखी गई। बाद में राजस्व रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि आरोपी 14 मार्च 2014 को ही इस जमीन से अपना हक त्याग चुका था। यानी समझौते के समय वह जमीन का मालिक नहीं था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब कागजात मांगे गए तो टालमटोल की गई। पैसे लौटाने की बात कहकर दस लाख और छह लाख रुपये के दो चेक दिए गए, लेकिन दोनों चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। तय तारीख 14 नवंबर 2025 को शिकायतकर्ता सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा, जबकि आरोपी ने न रजिस्ट्री कराई और न ही रकम लौटाई।
Trending Videos