{"_id":"69a6d0121e239fa6b30a9c5a","slug":"holi-with-flowers-faridabad-news-c-24-1-pal1005-122202-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंचवटी मंदिर में फूलों की होली, भजनों और रसिया पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंचवटी मंदिर में फूलों की होली, भजनों और रसिया पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर के पंचवटी मंदिर में सोमवार को भक्तिमय माहौल के बीच फूलों की होली खेली गई। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और भक्ति गीतों से सराबोर हो उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली की शुरुआत की। इस दौरान गुलाब, गेंदा और अन्य सुगंधित फूलों की वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने होली की पारंपरिक रसिया गाकर वातावरण को आनंदमय बनाया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर महिलाएं और पुरुष झूमते रहे। आयोजन के दौरान अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। फूलों की होली ने सभी के मन को आनंद और भक्ति से भर दिया।

Trending Videos