{"_id":"69a6cd29fcb2020f7301ef7f","slug":"police-arrested-with-gun-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122200-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्राइम ब्रांच होडल ने एक युवक को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की पहचान हसनपुर के रामगढ़ गांव निवासी रवि के रूप में हुई है, जो पलवल शहर स्थित ड्रीम मॉल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हुडा सेक्टर-दो चौक के पास ड्रीम मॉल के निकट एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना कैंप में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
Trending Videos