{"_id":"6a2eee2678e438851f0502d1","slug":"how-to-apply-sometimes-the-site-is-down-at-other-times-the-trade-disappears-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72397-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैसे करें आवेदन... कभी साइट डाउन तो कभी ट्रेड गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैसे करें आवेदन... कभी साइट डाउन तो कभी ट्रेड गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पोर्टल में तकनीकी खामियों से छात्र परेशान, ट्रेड चुनने में आ रही पेरशानी, आईटीआई दाखिले की अंतिम तारीख आज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब एक सप्ताह से दाखिला पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के कारण साइट पूरी तरह ठप पड़ी है। इसके कारण नए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बेहद परेशानी आ रही है।
कुछ छात्रों का कहना है कि साइट खुल ही नहीं रही है। कुछ छात्रों का कहना है कि साइट खुलने पर रजिस्ट्रेशन हो जा रहा है, पर ट्रेड चुनने का विकल्प ही नहीं आ रहा है। ऐसे में साइट चलने के बावजूद कुछ फायदा नहीं हो रहा है। सोमवार को दाखिले की अंतिम तिथि है, ऐसे में कुछ समझ नहीं आ रहा है।
जिले के नौ राजकीय आईटीआई संस्थानों में छात्र सुबह से शाम तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ जानकारी लेकर ही वापस लौटना पड़ रहा है। बता दें सात मई तक जिले की 2180 सीटों पर कुल 803 आवेदन आए थे, और सर्वर डाउन होने के कारण पिछले सात दिनों से पोर्टल पर यही पुराना डाटा फ्रीज हो चुका है।
विज्ञापन
हालांकि, विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का कहना है कि यह पूरी तरह से तकनीकी ग्लिच है, जिसे उच्च स्तर पर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि इससे सभी छात्रों के अलावा शिक्षक भी परेशान हैं। हमने उच्च अधिकारियों का जानकारी दे दी है, उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा इस बड़ी गड़बड़ी के कारण सीटों के बराबर भी आवेदन अब तक नहीं आए हैं। इसको देखते हुए विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
छात्रों से बातचीत
पिछले कई दिन से ऑनलाइन दाखिले का प्रयास कर रहा हूं। कभी साइट नहीं चलती है तो कभी ट्रेड का विकल्प गायब रहता है।- निखिल, विद्यार्थी
कंप्यूटर साइंस ट्रेड में फॉर्म भरना है, लेकिन ट्रेड चुनने का विकल्प ही नहीं आ रहा है। अधिकारियों को तुरंत तारीख बढ़ानी चाहिए ताकि हम राहत की सांस ले सकें।-मुस्कान, विद्यार्थी
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आवेदन करने का सोच रहा था, दो-तीन दिनों से प्रयास कर रहा हूं, पर आवेदन हो ही नहीं पा रहा है।-शिवेश, आवेदक
अब सिर्फ एक दिन बचा है, आज साइट चल गई तो ठीक है, नहीं तो तारीख बढ़ने का ही इंतजार करना होगा।-दीक्षा, विद्यार्थी