सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In-laws attack brother, FIR lodged

Faridabad News: ससुराल वालों ने भाई पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
In-laws attack brother, FIR lodged
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव पियाला में पारिवारिक विवाद के चलते बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने भाई को कार से टक्कर मार दी। इसके अलावा आरोपियों ने मारपीट भी की। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सारण निवासी मोनू गौर ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी बहन सोनिया की शादी वर्ष 2017 में गांव पियाला निवासी संजय उर्फ बंटी के साथ हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद से ही उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। इसको लेकर उनकी ओर से पहले भी पुलिस चौकी में शिकायत दी गई लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मोनू का आरोप है कि 14 मार्च की सुबह उनकी बहन सोनिया ने फोन करके बताया कि उसके पति संजय उर्फ बंटी, जेठ सुनील, देवर विकास, ससुर सतपाल और सास संतोष ने शराब पी रखी है। सभी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मोनू अपने बड़े भाई और माता-पिता के साथ बहन के घर पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान आरोप है कि सुनील ने पीछे से लोहे की रॉड से उसकी कमर पर वार कर दिया। मोनू का कहना है कि जब वह बाहर निकलने लगा तो संजय उर्फ बंटी अपनी कार में बैठा था। उसके साथ कार में विकास और सतपाल भी मौजूद थे। आरोप है कि संजय ने जानबूझकर तेज गति से कार चलाकर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। घायल मोनू को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed