{"_id":"69dbe7f0bc42b8abb206ca86","slug":"main-accused-in-murder-case-outside-guest-house-sent-on-three-day-remand-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67357-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गेस्ट हाउस के बाहर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गेस्ट हाउस के बाहर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई जांच, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित रेड लायन गेस्ट हाउस के बाहर नौ अप्रैल को अस्पताल कर्मचारी सचिन मेहरा की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जिस वक्त सचिन पर हमला हुआ, वहां राइडर पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। परिजन यह दावा गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज के हवाले से कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने गेस्ट हाउस की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस जांच के अनुसार, सूर्या विहार निवासी सचिन मेहरा अपने दोस्त जीतू से मिलने गेस्ट हाउस गया था, जो वहां रिसेप्शन पर काम करता है। उसी दौरान दिल्ली निवासी व्यास वहां पहुंचा और महिला मित्र से मिलने की बात को लेकर सचिन व जीतू से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सचिन और जीतू ने व्यास को बाहर निकाल दिया। अपमान का बदला लेने के लिए व्यास ने अपने साथियों सन्नी और पंडित को बुला लिया। आरोप है कि सन्नी चाकू लेकर पहुंचा और गेस्ट हाउस के बाहर सचिन पर हमला कर दिया। इस हमले में सचिन की जान चली गई। फिलहाल, क्राइम ब्रांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Trending Videos