सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 4,000 advocates voted

Faridabad News: चार हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
More than 4,000 advocates voted
विज्ञापन
फरीदाबाद में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण, आठ उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
Trending Videos

- डीसी आयुष सिन्हा ने किया निरीक्षण, आठ बूथों पर मतदान
काउंसिल सदस्य पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिले से बार काउंसिल सदस्य पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें संजीव चौधरी, जेपी अधाना, संतराम शर्मा, अशोक नागर, प्रदीप परमार, सुरेंद्र दत्त शर्मा, डिंपल चौधरी और भानू प्रिया शर्मा शामिल हैं। इनमें दो महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। फरीदाबाद में चुनाव के लिए कुल आठ बूथ बनाए गए थे, जिनमें से सात बूथ लघु सचिवालय के दो हॉल में और एक बूथ टैक्सेशन कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया। इन सभी बूथों पर मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया गया। जिले के करीब चार हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिससे चुनाव में फरीदाबाद की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ चुनाव नोडल अधिकारी एवं बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद भी मौजूद रहे। डीसी ने प्रत्येक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के लिए सुविधाएं और चुनाव कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी अधिवक्ताओं को बिना परेशानी के मतदान करने का अवसर मिले।

इस दौरान डीसी ने मतदान करने पहुंचे अधिवक्ताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed