{"_id":"6a5e2b9fff73d43e250aad5f","slug":"parking-dispute-bloody-clash-between-neighbours-fir-registered-against-four-people-including-father-and-son-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75347-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्किंग विवाद... पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्किंग विवाद... पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडों और फावड़े से हमला करने का आरोप, तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक परिवार पर डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें पिता, पुत्र और महिला घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सागरपुर निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 9:40 से 9:50 बजे के बीच उसका भाई जिले सिंह म्यूजिक सिस्टम ठीक कराकर घर लौटा था। आरोप है कि गाड़ी पार्क करने के दौरान पड़ोसी विवेक ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवेक ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चन्द्रबीर, उसका बेटा मानित तथा बृजपाल भी मौके पर पहुंच गए और डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। आरोपी है कि बीच-बचाव करने पहुंची जिले सिंह की पत्नी जयवती के साथ भी मारपीट की गई।
वहीं, माता-पिता को बचाने आए बेटे अर्जुन के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि आरोपियों ने परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अर्जुन के सिर, टखने और कान में चोटें मिली हैं, जबकि जिले सिंह के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि रविवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।